क्षेत्रीय समाचार

थराली के छात्र राहुल जोशी ने मेरिट सूची में प्राप्त किया 23 वां स्थान

 


थराली, 25 अप्रैल (हरेंद्र बिष्ट)।शहीद भवानी दत्त स्मारक इण्टर कॉलेज चेपड़ो थराली के छात्र राहुल जोशी ने मेरिट सूची में प्राप्त किया 23 वां स्थान प्राप्त किया।जिस पर कालेज के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उसे बधाई देते हुए फूल मालाओं से उसका स्वागत किया।
इंटर कॉलेज चेपड़ो के छात्र राहुल जोशी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में 23 वां स्थान प्राप्त किया । राहुल 500 में से 465 अंक प्राप्त किये। इसके साथ ही कालेज का बोर्ड परीक्षा फल सत प्रतिशत रहा विद्यालय हाईस्कूल में 12 छात्र , छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा 11 विद्यार्थी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया राहुल जोशी के 23 वां स्थान प्राप्त करने पर कालेज प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने राहुल के साथ ही उसके पिता केदार दत्त जोशी, माता दीपा देवी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह गड़िया, प्रबंधक नवनीत रावत, अध्यक्ष देवी जोशी अभिभावक संघ अध्यक्ष लक्ष्मी जोशी, शिक्षक कलावती तिवारी,महिपाल आर्य,प्रकाश देवरारी, मधुसूदन कुनियाल, जीवन मिश्रा, शिव लाल मैटोला एकता पुरोहित,सुनीता पंवार, दीपक रावत, गौतम रावत, तृप्ति बिष्ट,मनीषा देवराड़ी, विपुल पंवार, सुमन सोनी, लक्ष्मी प्रसाद,दिनेश जोशी, अंतरिक्ष देवराड़ी,रंजीत बिष्ट आदि ने राहुल सहित उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!