क्षेत्रीय समाचारपर्यावरण

नागनाथ पोखरी महाविद्यालय में जैव विविधता संरक्षण पर भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

 

पोखरी, 9 मई (राणा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद के संयुक्त तत्वावधान में “जैव विविधता संरक्षण एवं पौधों के स्वास्थ्य” विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन सहगल ने विषय की विस्तृत व्याख्या करते हुए जैव विविधता संरक्षण और पौधों के स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जैव विविधता का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
प्रतियोगिता में आठ छात्र-छात्राओं ने भाषण तथा 15 छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रेनू सनवाल एवं डॉ. केवलानंद पांडेय ने निभाई।
भाषण प्रतियोगिता में पवन ने प्रथम तथा पल्लवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी निशा प्रथम एवं कुमारी मेघा द्वितीय स्थान पर रहीं।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. रीटा शर्मा ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगात्मक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक उन्नयन के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम का समापन डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!