क्षेत्रीय समाचार

ब्लॉक प्रमुख संगठन चमोली के जिलाध्यक्ष बने अनूप नेगी

 

कर्णप्रयाग/ज्योतिर्मठ, 12 मई (कपरुवाण)। मंगलवार को कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में जिला चमोली के ब्लॉक प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सीमांत जिला चमोली में ब्लॉक प्रमुख संगठन के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला चमोली के सभी ब्लॉक प्रमुखों ने एक स्वर में सीमावर्ती विकासखंड ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी का नाम जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। प्रस्ताव का करतल ध्वनि से समर्थन करते हुए अनूप सिंह नेगी (ब्लॉक प्रमुख, ज्योतिर्मठ) को प्रमुख संगठन चमोली का निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, तेजपाल रावत, प्रवीण पुरोहित, हिमा नेगी, विनीता देवी, दीपिका मैखुरी, राजी देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!