एनएसयूआई ने किया नीट-यूजी परीक्षा रद्द करने का विरोध
देहरादून, 14 मई। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लाखों छात्रों के भविष्य और सपनों के साथ गंभीर अन्याय है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों की मेहनत पर भ्रष्टाचार और लापरवाही ने पानी फेर दिया है। लगातार प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा अनियमितताओं से युवाओं का विश्वास टूट रहा है तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी जैसी संस्थाओं की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विकास नेगी ने मांग की कि मामले की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और प्रभावित छात्रों को सहायता प्रदान की जाए।
इस अवसर पर गरिमा मेहरा दसौनी, संजय शर्मा, प्रीतम आर्य, आयुष सेमवाल, अभय कैंतुरा, कारण घाघट, हरजोत सिंह, मुकेश बसेरा, पुनीत राज सहित कई छात्र उपस्थित रहे।
