क्षेत्रीय समाचार

पोखरी में विधायक बुटोला ने सुनी जन समस्याएं

पोखरी, 16 जून (राणा)। बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने मंगलवार को पोखरी पहुंचकर क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल और आर्थिक सहायता से जुड़े मुद्दे उनके समक्ष रखे।

विधायक ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए तथा जनहित के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह राणा सहित कई कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!