क्षेत्रीय समाचार

पूर्व कैबिनेट मंत्री भंडारी ने कई गांवों का दौरा कर सुनी जन समस्याएं

 

पोखरी, 21 जुलाई (राणा)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भंडारी ने मंगलवार को ब्राह्मणथाला, ताली-कंसारी और गुनियाला गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आगामी 31 जुलाई से 6 अगस्त तक तहसील मुख्यालय पोखरी स्थित सीएचसी के समीप पुष्केश्वर शिवालय में आयोजित होने वाले शिव महापुराण में सहयोग और सहभागिता का आह्वान भी किया। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सड़क और कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। राजेंद्र सिंह भंडारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है तथा जनसहयोग से क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव रखे तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की। इस अवसर पर भंडारी ने सभी ग्रामीणों से 31 जुलाई से 6 अगस्त तक आयोजित होने वाले शिव महापुराण में बढ़-चढ़कर सहयोग और सहभागिता निभाने की अपील की।
पुष्केश्वर शिवालय में आयोजित यह धार्मिक आयोजन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, मंदिर समिति और व्यापार मंडल के संयुक्त सौजन्य से किया जा रहा है।
इस अवसर पर ब्राह्मणथाला के प्रधान दीपक थपलियाल, ताली-कंसारी की प्रधान अनीता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रजनी देवी, उर्मिला देवी, कैप्टन शीतल सिंह, बलवीर सिंह, राघवानंद डगवाल, फतेराम सती, दिगंबर बर्तवाल, शुभम राणा, बीरेंद्र सिंह भंडारी, माला कंडारी, सरस्वती देवी, भागीरथी देवी, मधु देवी, दिलदेई देवी, जशोदा देवी, मदीश कंडारी, जयकृत कठैत, महेंद्र सिंह रावत, झगड़ सिंह कंडारी, जितार सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!