Front Page

धामी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 

हल्द्वानी/देहरादून, 10 सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक केवल वीर जवानों के बलिदान की स्मृति को जीवंत रखने वाला स्थल ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति और देश सेवा की भावना जगाने का प्रेरणास्थल भी है। राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!