Front Page

मुख्यमंत्री धामी से हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, 12 नवंबर ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान, खेल के प्रति समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!