नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विभागीय परिषदों का गठन
नरेंद्रनगर, 23 नवंबर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से अर्थशास्त्र एवं मनोविज्ञान विभाग की विभागीय परिषदों का गठन किया गया। दोनों परिषदों के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
अर्थशास्त्र विभाग की प्रभारी सुधा रानी एवं मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. रंजीता जौहरी ने विद्यार्थियों को विभागीय परिषदों के उद्देश्यों, कार्यों एवं पदाधिकारियों के दायित्वों से अवगत कराया।
अर्थशास्त्र विभागीय परिषद में बीए पंचम सेमेस्टर के अभिषेक कुमार को अध्यक्ष, अनुष्का को उपाध्यक्ष, बीए तृतीय सेमेस्टर के अरुणोदय को सचिव, साक्षी को सह-सचिव तथा बीए प्रथम सेमेस्टर की सोनाक्षी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
वहीं, मनोविज्ञान विभागीय परिषद में बीए पंचम सेमेस्टर की निशा रावत को अध्यक्ष, बीए तृतीय सेमेस्टर की दीपिका को उपाध्यक्ष, बीए प्रथम सेमेस्टर की रानी पुंडीर को सचिव, बबलू को सह-सचिव तथा आंचल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विभागीय परिषदों के गठन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता एवं संगठनात्मक कौशल विकसित करने के साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

