राष्ट्रीय राजमार्गों के उच्च मानक सैन्य विमानों की सुरक्षित लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराते हैं
Four aircraft of the Indian Army successfully landed on the Amritsar–Jamnagar Economic Corridor (NH-754A) in Patan, Gujarat on 24 November 2026. The demonstration showcased suitably designed National Highway stretches can potentially serve specialised operational requirements, including emergency and strategic purposes.
नयी दिल्ली, 26 नवंबर (PIB) । भारतीय सेना के चार विमानों ने 24 नवंबर 2026 को गुजरात के पाटन में अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे (राष्ट्रीय राजमार्ग-754ए) पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इस प्रदर्शन के माध्यम से यह प्रदर्शित किया गया कि उपयुक्त रूप से डिजाइन किए गए राष्ट्रीय राजमार्गों के कुछ हिस्सों का उपयोग आपातकालीन और सामरिक उद्देश्यों सहित विशेष परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।
भारतीय सेना की टीम माउंटेन ईगल्स के इन विमानों में दो फिक्स्ड-विंग माइक्रोलाइट विमान और दो पावर्ड हैंग ग्लाइडर शामिल थे। इन विमानों ने महू स्थित मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (एमसीटीई) के आर्मी एडवेंचर नोडल सेंटर (एएएनसी) द्वारा आयोजित ‘विंग्स ऑफ वैलर एंड यूनिटी एक्सपीडिशन 2026’ के अंतर्गत कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने इस प्रदर्शन के सफल आयोजन के लिए भारतीय सेना की टीम माउंटेन ईगल्स, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सभी संबंधित अधिकारियों को बधाई दी।Top of Form
सड़क के संबंधित खंड की सतह को 170 मिलियन स्टैंडर्ड एक्सल (एमएसए) के यातायात भार के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इसमें 550 मिमी मोटी सड़क परत और 500 मिमी की सबग्रेड परत है। विमान की सफल लैंडिंग ने इस कॉरिडोर की अभियांत्रिकी क्षमताओं और विशेष उपयोगों के लिए उपयुक्त राजमार्ग खंडों की संभावनाओं को रेखांकित किया है। हालांकि, ऐसे उपयोग तकनीकी आकलन, परिचालन संबंधी आवश्यकताओं और आवश्यक सुरक्षा स्वीकृतियों के अधीन होंगे।


