राजनीति

तिरंगा अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने चिन्यालीसौड़ में युवाओं का उत्साह बढ़ाया

–उत्तराखंड हिमालय ब्यूरो —

चिन्यालीसौर। 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम में शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट , प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल , व प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने चिन्यालीसौर में युवाओ का उत्साह बढ़ाया।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम करीब चिन्यालीसउरसायं 4 बजे बजे शुरू हुआ। भारत माता की जयघोष के साथ पिपलमंडी टैक्सी यूनियन से चिन्यालीसौर तक से चली हर घर तिरंगा अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी दिखाई दी।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ पर कहा कि पूरे देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम उत्साह के साथ किया जा रहा है। हर घर में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से तिरंगा लगाए जाने के प्रण को पूरा किया जा रहा है। इसमें सभी वर्गों की समान भागेदारी है।


देश प्रेम के नारों वी गीतों के साथ आगे बढ़ी तिरंगा यात्रा चिन्यालीसौर बाजार के टैक्सी यूनियन में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्षा बिना बिष्ट,जोत सिंह बिष्ट,सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी,भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान प्रदेश मंत्री पुष्कर काला जिलाध्य्क्श भाजपा श्री रमेश चौहान मंडल अध्यक्ष विजय बडोनी, पूनम रमोला, मनीष कुकरेती,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!