Front Page

पुण्यतिथि पर चंद्रसिंह गढ़वाली को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून, 1 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने से इन्कार कर एक नई क्रान्ति का सूत्रपात किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के क्रान्तिकारी व्यक्तित्व और उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के समग्र विकास की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!