भूस्खलन प्रभावित कुलिंग गांव के 12 विस्थापित परिवारों को मिले मात्र 14.10 लाख
-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 6 नवंबर। विकासखंड देवाल के कुलिंग गांव के 12 विस्थापितों को कुल 14 लाख 10 हजार रूपए के चैक वितरण किए गए।
तहसील कार्यालय थराली के सभाकक्ष में थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने कुलिंग गांव के 12 विस्थापितों को 14 लाख रुपयों के चैक सौंपे।इसके तहत 1 लाख 25 हजार की दर से 3 पीड़ितों को,15 हजार की दर से 3 एवं 1 लाख 10 हजार की लागत से 9 भूस्खलन पीड़ितों को द्वितीय किस्तों के चैकों का वितरण किया।
इस मौके विधायक ने सभी पीड़ितों को निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर अंतिम किस्त लेने की अपील की।इस मौके पर थराली के रजिस्ट्रार कानूनगो अनुसूया प्रसाद, देवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
