थराली पुलिस ने दबोचे दो चरस तस्कर, दोनों ही ऋषिकेश निवासी
-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 27 नवंबर। थाना पुलिस थराली ने विकासखंड मुख्यालय देवाल टैक्सी पार्किंग के समीप से रविवार की देर रात एक स्विफ्ट डिजायर कार से 408 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्तों को धरदबोचने में सफलता हासिल की। तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।
गत देर रात थराली पुलिस को सूचना मिली कि तस्कर अवैध चरस की तस्करी की फिराक में हैं।जिस पर पुलिस सतर्क हो गई चैकिंग के दौरान एक कार यूके 14 ए 4022 में दो तस्करों के पास 408 ग्राम चरस मिली थराली थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि इस चरस की कीमत 40 हजार से अधिक हैं।
इस मामले में 30 वर्षीय कार्तिक ममगई पुत्र नरेश ममगई एवं 23 वर्षीय आकाश बलूनी पुत्र रवींद्र बलूनी दोनों ऋषिकेश निवासी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
अवैध चरस की बरामदगी में पुलिस चौकी प्रभारी देवाल विनोद रावत, हेड कांस्टेबल दिगम्बर रावत,कांस्टेबल राजेश कुमार, राजेन्द्र सिंह रावत एवं एसओजी के जवान सामिल थे। पिछले कुछ समय से क्षेत्र में अवैध चरस तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। जिनमे चरस तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जिससे माना जा रहा हैं कि थराली थाना पुलिस अवैध चरस की तस्करी के खिलाफ पूरी तरह सतर्क हैं।
