Front Page

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकारी सम्मानित

–गौचर से दिगपाल गुसाईं —
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगरपालिका गौचर द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को शाल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने आंदोलकारी सुदर्शन भंडारी, प्रकाश शैली, बीरेंद्र मिंगवाल,पूरण सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, कुलदीप चौधरी, गजेन्द्र नयाल, अनिल नौटियाल, पुष्पा देवी, शकुन्तला कन‌वासी, शांति देवी आदि को शाल व मेमोंटो देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने कहा कि जिन लोगों ने राज्य की अवधारणा को साकार किया है हमें सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली, पालिका सभासद अजय किशोर भंडारी, सुरेंद्र लाल, अंजनी नेगी, ममता आर्य,के अलावा अधिशासी अधिकारी हयात सिंह रौतेला,अवर अभियंता राजीव चौहान आदि कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!