Front Page

सर्व दलीय बैठक में पिंकी के हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

-थराली/देवाल से हरेंद्र बिष्ट —

देवाल ब्लाक के अंतर्गत खेता मानमती की पिंकी के हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 21 वें दिन भी टैक्सी स्टैंड देवाल में धरना दिया।आज यहां पर एक सर्वदलीय बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें पिंकी के हत्यारोपी की तत्काल गिरफ्तारी नही होने पर आंदोलन को उग्र रूप दिए जाने की चेतावनी दी गई है।

पिंकी हत्याकांड को एक वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी नामजद आरोपी गुलाब सिंह पुत्र जवाहर सिंह की गिरफ्तार नही होने से पिछले 21 दिनों से खेता मानमती के अलावा देवाल क्षेत्र की जनता के साथ ही तमाम सामाजिक संगठनों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।21 वें दिन बुधवार को धरना स्थल पर ही एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने 386 दिनों के बाद भी हत्यारोपी की गिरफ्तारी नही होने पर शासन, प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि। इससे उसकी कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है।

वक्ताओं ने तत्काल हत्यारोपी की गिरफ्तारी नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।इस मौके पर सीटू जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा,सीपीएम के भूपाल सिंह रावत, कामरेड गजेन्द्र बिष्ट,देवराम वर्मा, पूर्व प्रमुख नंदा देवी, उर्मिला बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कमल गड़िया, पूर्व अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, गोविंद सिंह पांगती, प्रधान मनोज कुमार, दिवान राम,खड़क राम,पर्यावर मित्र बलवंत बिष्ट, देवेंद्र प्रकाश,आशा टम्टा, सुरेश कोहली,लक्ष्मण राम आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!