खेल/मनोरंजनसुरक्षा

पिंडर घाटी के लाल का सेना ने किया चोटियां फतह करने के लिए चयन

–रिपोर्ट-हरेंद्र बिष्ट–
थराली, 4 अप्रैल। पिंडर घाटी के अंतर्गत बांक गांव के मनोज राणा का देश का उन होनहार 24 युवाओं के बीच इंडियन  आर्मी में सोल आफ स्टील हिमालय के लिए चयन हुआ हैं। इसके तहत चयनित युवाओं को देश, विदेश के उच्च हिम पर्वत श्रख्लाओं में चढ़ने एवं उतरने के लिए तैयार किया जाएगा। चयनित देश के 24 युवाओं को दो माह का प्रशिक्षण भी शुरू हो चुका है।


विकासखंड देवाल के अंतर्गत बांक गांव के 22 वर्षीय मनोज राणा जों कि बचपन से ही हिमालय में ट्रेकिंग के शोकिन रहा है,उसका भारतीय सेना के सोल आफ स्टील हिमालय 2023 के लिए चयन किया गया हैं। भारतीय सेना एवं पूर्व सैनिकों की संस्था क्लाॅव ने इस अभियान की शुरुआत की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में क्लॉव की शुरुआत इसी साल जनवरी में की पूरे विश्व में अपनी तरह की भरतीय सेना की यह ऐसी संस्था हैं जोकि विपरीत मौसम में भी विश्व के उच्च हिमालई क्षेत्रों में कार्य कर सकता हैं। इसके लिए पूरे देश से ऐसे 24 युवाओं का चयन किया गया हैं जोकि विपरीत मौसम में भी किसी भी तरह का जोखिम ले कर उच्च हिमालई क्षेत्रों में जाने एवं वापस लौटने की हिम्मत रखते हैं।

इन्ही 24 युवाओं में मनोज राणा भी सामिल है। चयनित युवाओं का दो माह का प्रशिक्षण भारतीय सेना की देखरेख में शुरू हों चुका है।दो माह का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विदेशी की पहाड़ियों में चढ़ने एवं उतरने के लिए इन युवाओं को अलग- अलग देशों में एक सप्ताह के लिए विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। मनोज राणा को आर्मी के विशेष दस्ते में चयनित होने पर हाटकल्याणी वार्ड के जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट,मंदोली प्रधान आनंद बिष्ट सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर करते हुए मनोज राणा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि मनोज का सेना के विशेष अभियान में चयनित होना अपने आप में पूरे प्रदेश का गौरव हैं।
———–
सेना के विशेष पर्वतारोहण के लिए चयनित होने से पहले मनोज राणा ने 24 घंटे में विश्व की सबसे ऊंची पहाड़ी एवरेस्ट के बेस कैंप 17500 की ऊंचाई को पार किया था। इसके अलावा ब्लैक पीक 6387,नंदा घुघटी 6309 एवं कांग यात्से 6250 मील की चाढ़ई को पार करने में सफलता हासिल की है।इन ही पहाड़ियों के चढ़ने के चलते सेना के विशेष क्लॉव के लिए चयनित किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!