वांण की बिंदुली देहरादून के मालसी के डीयर पार्क जू में भरेगी कुलांचे
—रिपोर्ट- हरेंद्र बिष्ट-थराली/देवाल —
अब पिंडर घाटी के सुदूरवर्ती गांव वांण की बिंदुली देहरादून के मालसी के डीयर पार्क जू में भरेगी कुलांचे।जी हां सोमवार को पूर्वी पिंडर रेंज देवाल के वन कर्मी घायल बिंदुली (काकड़) के बच्चें को यहां से देहरादून लें गए जहां पर वन मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में वन विभाग के अधिकारियों को सौपा।
दरअसल विगत दिनों देवाल प्रखंड के लाटू धाम वांण की एक महिला धामंती देवी घास लेने के लिए गांव के जंगल गई थी कि उसे हिरन (काकड़) का घायल बच्चा दिखा और महिला उस घायल काकड़ के बच्चें को अपने घर लें आई, धामंती देवी ने अपने घर में ही उसका प्राकृतिक रूप से इलाज करना शुरू कर दिया। साथ ही इसकी जानकारी उसने पूर्वी पिंडर रेंज देवाल के वन कर्मियों को भी दें दी। महिला के उपचार से काकड़ का बच्चा काफी ठीक हों गया था।इसी दौरान महिला ने प्यार से काकड़ के बच्चें का नाम बिंदुली रख दिया।वन विभाग ने पशुपालन विभाग से उसका उपचार करने के बाद वन विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार की सुबह वन दरोगा गबर सिंह बिष्ट एवं वन आरक्षी विनोद डुंगरियाल काकड़ के बच्चें को देहरादून लेकर पहुंचे,कई दिनों तक घाय काकड़ के बच्चें की देखभाल करने वाली धमंती देवी की ममता बिंदुली को लेजाते समय आंखों से छलक पड़ी, उसने वन कर्मियों को बिंदुली की भली-भांति देख रेख करने की अपील की। उधर देर सांय बिदुंली को वन विभाग की टीम देहरादून लेकर पहुंच गई हैं। जहां पर वन मंत्री सुबोध उनियाल के साथ ही वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने बिंदुली के साथ ही उसके साथ गए वन कर्मियों को जोरदार स्वागत किया।बिंदुली को आज स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे देहरादून के मालसी डीयर पार्क में छोड़ जाएगा।वही पर वह अब कुलांचे भरेगी।