सिंगल यूजर प्लास्टिक सामग्रियों पर प्रतिबंध लगने से व्यापारियों में हड़कंप

Spread the love

थराली से हरेंद्र बिष्ट–

चेतावनियों के बाद अब नगर पंचायत थराली प्रशासन के द्वारा सिंगल यूजर प्लास्टिक सामग्रियों का उपयोग करने एवं बेचने पर चालानी कार्रवाई शुरू करने पर नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया हैं।

सरकार के द्वारा सिंगल यूजर प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाते हुए इसे बेचने एवं रखने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के प्रशासन के द्वारा शहरी क्षेत्रों में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत नगर पंचायत क्षेत्र थराली में अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल के नेतृत्व में पंचायत अंतर्गत स्थित दुकानों पर छापा मारें इस दौरान उस्मान अहमद एवं राजेंद्र सिंह दुकानों से सिंगल यूजर प्लास्टिक की वस्तुएं मिलने पर 5-5 सौ के चालान काटे हैं। नगर पंचायत की इस कार्रवाई से नगर क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया हैं। इस छापे मारी में पंचायत के कर्मचारी रजनी उनियाल,केशर सिंह विनोद,सुरेन्द्र ,मनोज , महेश, दीपक मौजूद थे।ईओ ने बताया कि इस तरह की छापें मारी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!