Front Page

विहिप की गौचर ईकाई गठित , भगवती अध्यक्ष और अर्जुन महामंत्री बने


गौचर15 , 15 जुलाई(उहि)। विश्व हिन्दू परिषद गौचर प्रखंड ईकाई का गठन कर भगवती प्रसाद खंडूड़ी को नगर अध्यक्ष तथा अर्जुन भंडारी को महांमंत्री चुना गया।
       परिषद के कर्णप्रयाग जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह लूथरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्व प्रथम विश्व हिन्दू परिषद की गौचर प्रखंड ईकाई का गठन कर भगवती प्रसाद खंडूड़ी को नगर अध्यक्ष, अर्जुन भंडारी को महां मंत्री, राजेश खत्री व प्रकाश रौथाण को उपाध्यक्ष, कैलाश नेगी को प्रचार प्रमुख, कैलाश केडियाल को सत्संग प्रमुख, देवी प्रसाद ममगाईं को शोसियल मीडिया प्रमुख के अलावा सौरभ कंडारी को खंड बजरंग दल का संयोजक,पूरण चौधरी को संयोजक तथा धन सिंह पुंडीर को संरक्षक बनाया गया।
इस अवसर पर प्रताप सिंह लूथरा ने कहा कि कर्णप्रयाग व गौचर क्षेत्र में असमाजिक तत्वों की बढ़ती संख्या से जनता दहशत में है। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इन पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के फड़,फेरी वालों को गली मोहल्ले व गांवों में जाने से रोका जाना चाहिए। बैठक में तमाम हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!