क्षेत्रीय समाचार

पिंडर घाटी के भाजपाईयों ने मनाया बाजपेई का जन्म दिन

 

-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 25 दिसंबर। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पिंडर घाटी के थराली, देवाल, नारायणबगड़ विकास खंड मुख्यालयों सहित तमाम महत्वपूर्ण कस्बों में मनाया गया।इस मौके पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को विश्वस्तरीय नेता बताया।

थराली भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नंदु बहुगुणा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें महान नेता बताते हुए उनके बताए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश जोशी, मंडल महामंत्री महिपाल भंडारी, अनिल देवराड़ी, गंगा सिंह बिष्ट, प्रदीप जोशी, सुरेंद्र रावत, नंदकिशोर पंत, तेजपाल गुसाईं,केदार पंत सहित तमाम भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

देवाल में भी जयंती के मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छाया चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें महान नेता बताया और उनके द्वारा भारत के लिए किए कार्यों को याद किया,इस मौके पर मंडल महामंत्री युवराज बसेड़ा, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, भाजपा नेता पुष्कर सिंह बिष्ट, हरीश गड़िया सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!