क्षेत्रीय समाचार

भाजपाईयों ने निकाय चुनाव को लेकर की चर्चा

-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 14 दिसंबर।नगर निकाय के चुनावों के तहत भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक थराली ब्लाक सभागार में आयोजित हुई जिसमें निकाय चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

नगर पंचायत थराली के चुनाव प्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा मंडल ईकाई थराली के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ता ने प्रतिभाग करते हुए नगर पंचायत थराली के चुनाव को देखते वार्डों के प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए किए जाने पर चर्चा की गई इसके अलावा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को लेकर भी बैठक में विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, मंडल महामंत्री महिपाल भंडारी, अनिल देवराडी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह राणा, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा देवी ,क्षेत्र पंचायत प्रमुख कविता नेगी, प्रदीप जोशी ,कृष्णपाल सिंह गोसाईं पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी,भगत सिंह नेगी, प्रकाश चंदोला,सुरेंद्र सिंह रावत, इमरान सिद्धिकी, इरफान ,तेजपाल गुसाई, मीना बिष्ट,सुषमा उनियाल सुनिता बिष्ट,प्रदीप रावत,नंदा पंत आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!