राजनीति

भाजपाई चमोली जिले में 9 अगस्त से घर घर तिरंगा लगाएंगे

गोपेश्वर, 18 जुलाई (उहि)। चमोली भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक में 9 से 15 अगस्त के बीच अधिक से अधिक घरों में तिरंगा लहराने के लिए लोगों को प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों को गांव, गांव पहुंचाने की अपील की गई।

भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे पहले अनुशुचित जाति मोर्चे के जिला कोषाध्यक्ष रमेश शौनी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी विजय कपरवाण ने कहा कि भाजपा सत्ता में आकर अंत्योदयी प्रयत्न से समाज के जरूरत मंद अन्तिम ब्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करती रही हैं और कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों की सेवा करने एवं उन्हें राज्य एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की अपील की।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान समय में हरेला पखवाड़ा चल रहा है।

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम-से-कम 10 फलदार वृक्षों का रोपण करने, पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ता से 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक परिवार के मकानों पर तिरंगा झंडा लगाएंगे के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने बताया कि 20 से 30 जुलाई तक सभी 18 मंडलों में मंडल पदाधिकारी की बैठकें होंगी जिसमें पार्टी की आगामी रणनीति तय की जाएगी। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह रावत, भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुवनेश जोशी, गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव, नगर पंचायत के गुलकोठी अध्यक्ष रमेश बंडवाल, मंडल अध्यक्ष प्रभारी विनोद कनवासी, जोशीमठ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, जोशीमठ नगर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, पीपलकोटी नगर अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, वीरपाल सिंह भंडारी, नंदप्रयाग नगर अध्यक्ष कुंवर खंडेर नंदानगर के खिलाफ सिंह नेगी, देवाल शीतल सिंह गढ़िया, थराली रणजीत सिंह नेगी, नारायणबगड़ के महेश आनंद चंदोला , कर्णप्रयाग से जगत सिंह, नवीन नवानी गौचर के जयकृत सिंह बिष्ट, चांदपुर गढ़ी के कंगना सिंह, महावीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष नंदी कुनियाल, भगवती प्रसाद नंबूरी, देवीलाल भारती, विजय चमोला, जिला पंचायत सदस्य आशा फरसाण, दीपा राणा, विनोद सिंह नेगी, कलावती पाठक, शांति राणा, उपेंद्र सिंह भंडारी ,रमेश संजय कुमार, मुकेश कुमार, नवीन टाकुली जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शास्त्री, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार,मोनू सती, सोनू पुंडीर, हेमंत सेमवाल आदि ने विचार व्यक्त किए संचालन जिला महामंत्री समीर मिश्रा एवं नवल भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!