बलूनी के प्रचार में मुख्यमंत्री धामी की जनसभा थराली में 29 को
-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 27 मार्च। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 29 मार्च को भाजपा के गढ़वाल लोकसभा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में प्रचार करने के लिए थराली रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
थराली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि 29 तारीख को 11.30 बजें अस्थाई हेलीपैड कुलसारी में पहुंचेंगे। उसके बाद वे कुलसारी से कार से थराली पहुंचेंगे। यहां पर वे रामलीला मैदान में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।