राजनीति

धामी विधायक बने : कहा देश में पहली बार धर्म और संस्कृति का माहौल।

-उषा रावत द्वारा-

देहरादून, 13 जून,।विधानसभा भवन देहरादून में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई|

शपथ ग्रहण के बाद अपनेसंबोधन में धामी ने कहा कि मोदी जीके नेतृत्व में देश में पहली बार धार्मिक और सांस्कृतिक उन्नयन का माहौल बना है।

धामी ने कहा कि सन 2025 तक राज्य को देशक अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प व्यक्त किया।समान नागरिक संहिता के संकल्प को दोहराते हुये धामी ने कहा कि ऐसा कानून लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक सीमांत प्रदेश है और इसकी विशिष्ट संस्कृतिक स्थिति के कारण भी यह कानून जरूरी है।ख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज उनके साथ प्रदेश के हर व्यक्ति ने प्रदेश के विकास के लिए संकल्प लिया है। यह विकल्प रहित संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अन्त्योदय के मार्ग पर चलना है। प्रदेश की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ‘‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि’’ के मंत्र पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दृष्टिपत्र/ संकल्प पत्र में जनता से किये वायदों को गंभीरता से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट में ही हम राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़े। इसके लिए समिति का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि  देवभूमि उत्तराखण्ड आध्यात्म एवं संस्कृति का केन्द्र तो है ही, साथ ही वीरों की भूमि भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!