खेल/मनोरंजनब्लॉग

फिल्म समारोह में कज़ाख गायक और संगीतकार दिमश कुदाईबर्गेन “कम्पोजिंग म्यूजिक, ब्रेकिंग बैरियर” विषय पर बोले ( सुनिए उनका संगीत भी )

uttarakhandhimalaya.in —-

कज़ाख गायक और संगीतकार दिमश कुदाईबर्गेन ने  शंघाई सहयोग संगठन फायर साइड चैट सत्र में एक स्पष्ट बातचीत में स्टार बनने की अपनी यात्रा के बारे में बताया। “कम्पोजिंग म्यूजिक, ब्रेकिंग बैरियर” नामक सत्र में बातचीत के दौरान उन्होंने उत्सव के प्रतियोगिता खंड के जूरी का हिस्सा होने पर अपनी खुशी भी जाहिर की।

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Panel1QNKO.JPG

15 अलग-अलग भाषाओं में गाने वाले दिमश कुदाईबर्गेन सत्र में किसी भी सभ्यतागत संस्कृति के विकास में संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे 22 साल की उम्र में एक चीनी संगीत प्रतियोगिता जीतने से उनका जीवन बदल गया और अपने शुरुआती दिनों के पलों को एक वीडियो के माध्यम से साझा किया। ऊपर से रहस्यमयी ताकतों को अपनी प्रेरणा बताते हुए, युवा संगीत आइकन ने अपने सबसे प्रसिद्ध गीत, ‘द स्टोरी ऑफ वन स्काई’ को दुनिया की हर संस्कृति का सम्मान करने की अपील के रूप में वर्णित किया। उन्होंने कहा कि कैसे उनका गीत संदेश देता है कि दुनिया अलग-अलग संस्कृतियों में विभाजित है लेकिन मानवता से एकजुट है।

अपनी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के बारे में बताते हुए, पॉप-स्टार ने अच्छे से बताया, “संगीत अपने आप में एक अलग भाषा है। इसने भाषा की बाधा को पार किया है। उन्होंने कहा कि कैसे वह भारतीय और फ्रेंच संगीत सहित संगीत की सभी शैलियों को सुनते हुए बड़े हुए हैं। सत्र का समापन करते हुए, दिमश कुदाईबर्गेन ने फिल्म ‘डिस्को डांसर’ के लोकप्रिय बॉलीवुड गीत ‘जिम्मी जिम्मी’ की प्रस्तुति के साथ बैठे सभी लोगों को रोमांचित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!