बधाण की नंदादेवी की उत्सव डोलीआठवें पड़ाव धरा तल्ला पहुंची

Spread the love

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-

थराली, 16 सितम्बर। शनिवार की देर सांय बधाण की नंदादेवी राजराजेश्वरी की उत्सव डोली अपने आठवें पड़ाव धरा तल्ला के प्रवास पर पहुंच गई हैं। रविवार को यात्रा बेराधार प्रवास पर पहुंचेगी।

शनिवार को चेपड़ो गांव में त्रिकोट,जोला, बुडजोला, सेरा, विजेपुर, टूडंरी सहित आसपास के अन्य गांवों के देवी भक्त अपनी आराध्य देवी नंदा भगवती की उत्सव डोली की पूजा अर्चना कर मनौतियां मनाते रहें। इस दौरान यहां पर भगवती, काली, लाटू सहित अन्य देवी, देवता अवतारित हुए। अवतरित पश्वावों ने नाचते हुए भक्तों को आशीर्वाद स्वरूप जौ,चावल, फूल,पाती दी इसके बाद करीब एक बजें यात्रा आगे के पड़ाव के लिए रवाना हुई ।

इस दौरान जिपंस देवी जोशी, प्रधान दर्शन सिंह शाह, क्षेपंस देवेंद्र सिंह रावत, ममंद अध्यक्ष नीलू देवी, सविता देवी, मुन्नी देवी, महेशी देवी,युमंद अध्यक्ष भरत शाह,सु.हरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह रावत, बलवीर सिंह, पृथ्वी सिंह रावत, दर्शन रावत, सुजान सिंह रावत, पुष्कर शाह आदि ने देवी के दर्शनों एवं विदाई में विशेष सहयोग किया।

इस दौरान उत्तराखंड की कथावाचिका राधिका जोशी केदारखंड़ी एवं नवीन जोशी के देवी की स्तुति जागर गाए।

*देवाल* के दोपहर के भोजन पर यात्रा के कोठी गांव में पहुंचे प गांव की प्रधान पुष्पा देवी,भुपाल सिंह बडियारी, नंदकेसरी मंदिर के पुजारी दयाल सिंह, ममंद अध्यक्ष चंपा देवी, गजेन्द्र रावत, लोकपाल रावत, ग्राम अध्यक्ष कमल बडियारी,बलवंत सिंह,मदन बिष्ट, रणजीत सिंह, महिपाल सिंह,गौर सिंह आदि ने यात्रा का स्वागत किया।देर सांय यात्रा अपने आठवें पड़ाव धरा तल्ला गांव पहुंची जहां पर प्रधान कलावती बिष्ट, ममंद अध्यक्ष ममता देवी, पूर्व क्षेपंस जानकी देवी, आशा देवी, शांति देवी, गोविंद सिंह बिष्ट, लखन रावत, रघुवीर बिष्ट,प्रेम सिंह रावत,मेला समिति अध्यक्ष शेर सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, डांगर अनंगपाल सिंह रावत आदि ने यात्रा का स्वागत किया। कुरूड कमेटी अध्यक्ष नरेश गौड़, पुजारी कनिहया प्रसाद गौड़, बचीराम गौड़,धनी राम गौड़, दामोद गौड़,अनसुया प्रसाद गौड़, किशोर गौड़ आदि ने नंदा भक्तों की यात्रा के दौरान पूजाएं सम्पन्न करवाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!