Front Page

देवराड़ा गांव को नगर पंचायत पर थोपने के विरोध में मतदान वहिष्कार : दिनभर वोटरों की बाट जोहते रह गये मतदानकर्मी

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली/देवाल, 19 अप्रैल। देवराड़ा वार्ड को नगर पंचायत थराली से पृथक कर पुनः ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर देवराड़ा के नागरिकों ने लोकसभा चुनावों का संपूर्ण बहिष्कार जहां एक ओर अपनी एकता का परिचय दिया है। वही शासन, प्रशासन पर उनकी मांग पर विचार करने को विवस कर दिया हैं।

दरअसल 2016 -17 में संपूर्ण ग्राम पंचायत भेटा,देवराड़ा, थराली एवं चौंड़ा के सिमलसैड राजस्व गांव को मिला कर थराली नगर पंचायत का गठन किया गया था। प्रारंभिक दौर में प्रशासन आधार पर कार्य शुरू होने के बाद 2018 में निकाय चुनावों के तहत थराली नगर पंचायत का पहला चुनाव हुआ था। थराली निकाय का पहले 5 सालों का कार्य काल पूरा होने से पहले ही देवराड़ा, भेंटा एवं सिमलसैड़ के नागरिकों ने नगर पंचायत थराली पर उनकी उपेक्षा किए जाने सहित तमाम अन्य आरोप एवं समस्याएं बताते हुए नगर पंचायत से अलग कर पुनः ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए लोकसभा चुनावों के बहिष्कार करने की घोषणा की थी। लोकसभा के लिए शुक्रवार के दिन होने वाले मतदान से पहले, प्रशासन ने भेटा एवं सिमलसैड़ के मतदाताओं को मतदान करने के लिए राजी कर लिया और दोनों क्षेत्रों के नागरिकों ने मतदान भी किया। लेकिन देवराड़ा के नागरिक अपनी एक सूत्रीय मांग अडिग होते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया। परिणाम स्वरूप आपसी एकता के चलते लोकसभा चुनाव के पूर्ण बहिष्कार में देवराड़ा के नागरिक सफल रहें।देवराड़ा मतदान केंद्र में कुल मतदाता 672 है जिसमें 348 पुरुष एवं 324 महिला मतदाता सामिल है।
——
देवाल विकास खंड के अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव बलांण के ग्रामीणों ने गांव तक सड़क नही पहुंचने से आक्रोशित हो कर लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करते हुए मतदान नही किया यहां पर कुल 518 मतदाता हैं। जिनमें 266 महिला एवं 252 पुरुष मतदाता सामिल है।इसी तरह बलांण गांव से लगे पिनाऊ गांव के मतदाताओं ने गांव तक सड़क का निर्माण नही होने एवं 2013 की देवी आपदा में कैल नदी पर सुपलीगाड़ नाम स्थान पर बह गए झूला पुल के स्थान पर नया झूला पुल का निर्माण कार्य नही होने से आक्रोशित मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। यहां पर कुल 87 मतदाता हैं जिनमें 43 महिला एवं 44 पुरुष मतदाता सामिल है।
——-
ईडीसी मतों के बल पर चुनावों के बहिष्कार करने वाले गांवों की ईबीएम मशीनों में मत डालें गए जिससे मशीनें खाली नही जा पाईं। प्रशासन ने देवराड़ा मतदान केंद्र पर 9, दुरस्थ बलांण में 3 एवं पिनाऊ में 4 मत ईडीसी मत डलवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!