पूर्व पालिकाध्यक्ष की मौजूदा अध्यक्ष को चेतावनी; भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध करो वरना मानहानि का मुकदमा झेलना होग
–गौचर से दिगपाल गुसाईं —
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष गौचर मुकेश नेगी ने वर्तमान पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन पर 10 वर्षीय कार्यकाल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है।यदि वह उन पर लगाए गए आरोपों को सिद्ध कर देती हैं तो वे राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लेंगे।अन्यथा उन पर मानहानि का केश दर्ज किया जाएगा।
गौचर के पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी ने वर्तमान पालिकाध्यक्ष पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अखबारों में जो उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं अगर वे इसे सिद्ध कर देती हैं तो वे राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लेंगे अन्यथा उन पर दो करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पालिका की राजनीति से दूरी बना ली थी। वर्तमान पालिका का कार्यकाल समाप्त होने को है एवं उन्होंने कभी भी पालिका के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं किया।
इससे पूर्व 3 वर्ष पहले ठेकेदारों के बकाया भुगतान को लेकर वह पालिका में गए थे। उनकी पालिका अध्यक्ष से मुलाकात भी नहीं हुई थी। परंतु उल्टे पालिका अध्यक्ष ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज करवाया गया। जिसमें उन्होंने मेरे ऊपर अश्लील हरकतें करने एवं उनके पति एवं बच्चों को जान से मारने की धमकी जैसे गंदे आरोप लगाए थे । जबकि इन आरोपों में रति भर सत्यता नहीं थी।उनके आरोपों से इतने क्षुब्ध हो गए कि उन्होंने भविष्य में कभी भी पालिका में न जाने की कसम खा ली थी। उनकी छवि बहुत पाक साफ रही है।वे महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। परंतु वर्तमान पालिका अध्यक्ष द्वारा उन पर लगाए गए इन आरोपों से उनको बहुत दुख हुआ है। इससे जनता में भी बड़ा रोष देखा गया। तबसे उन्होंने पालिका में जाना ही छोड़ दिया था। परंतु कांग्रेस के कार्यकाल में बनाए गए पार्किंग में पहले तो शॉपिंग कंपलेक्स और अब हाईटेक शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है जो कि न सिर्फ नियम विरुद्ध है वल्कि जन विरोधी भी है। उनका कहना था कि वर्तमान पालिका द्वारा उसी प्रकार की छोटी छोटी पार्किंग बनवाई जानी चाहिए थी।वे अपने को ट्रिपल इंजन की सरकार बताते हैं। इस प्रकार के जन विरोधी कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस संबंध में कांग्रेस कमेटी के साथ पालिका के अधिशासी अधिकारी से लेकर प्रशासन के अधिकारियों से भी वार्ता की थी। पालिकाध्यक्ष से उनकी इस बारे में कोई वार्ता ही नहीं फिर क्यों आखिर उनको प्रेस विज्ञप्ति जारी करने की आवश्यकता पड़ी। पालिकाध्यक्ष द्वारा मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाने जा रहे हैं। पालिकाध्यक्ष छोटे से विरोध से भी डर रही हैं जबकि राजनीतिक जीवन में विरोध लगा रहता है। पालिका अध्यक्ष उन पर व्यक्तिगत प्रहार कर रही हैं जो उचित नहीं है। उनका वर्तमान पालिका अध्यक्ष से न तो कोई पारिवारिक और न कोई जमीन संबंधी विवाद है।राजनीति में व्यक्तिगत दुश्मनी लेना ठीक नहीं होता है। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान पालिका अध्यक्ष को अपने साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल में इतना ही गुमान है और उनके 10 वर्षीय कार्यकाल को वह केवल भ्रष्टाचार युक्त और इतना ही खराब मानती हैं तो वह उनको चुनौती देते हैं कि आप गौचर के रामलीला मैदान में अपने साडे 4 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर के एक जनसभा करें और वह भी स्वयं अपने 10 वर्ष के कार्यकाल को जनता के सामने रखेंगे। जिसका निर्णय जनता स्वयं करेगी। उन्होंने कहा कि केवल टाइल रोड निर्माण,पथ प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई को विकास नहीं कहा जा सकता है।पालिका शहर को पालने वाली संस्था होती है। उन्होंने अपने 10 वर्षीय कार्यकाल में हुए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने में, शहर में भीषण पेयजल संकट को देखते हुए अलकनंदा नदी से लिफ्ट पेयजल पंप बनवाने में, अनियमित गैस आपूर्ति को ठीक कर व्यवस्थित गैस आपूर्ति को सुधारने में, गौचर मैदान को सुंदर एवं सुरक्षित बनाने में ,गलियों में इंटरलॉक टाइल्स एवं सुरक्षात्मक रेलिंग लगवाने में, भूमिगत नालियों के निर्माण सहित दर्जनों कार्यों को करवाया है। उन्होंने कहा की गौचर की महान जनता ने उनको वर्ष 2003 से वर्ष 2018 तक लगातार 15 वर्षों अपना स्नेह दे करके एक जन सेवक के रूप में कार्य करने का अवसर दिया। जनता के आशीर्वाद से ही उन्हें वर्ष 2022 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का टिकट दिया। वो कम अंतर से चुनाव हारे परंतु गौचर की जनता ने उनके पक्ष में एक तरफा मतदान किया। जबकि भाजपा के प्रत्याशी भी गौचर के ही रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान पालिका अध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि अपने कार्यकाल को इतना ही शानदार मानते हो तो वह इस वर्ष के अंत में होने वाले नगर निकाय चुनाव में उनके सामने चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहे है। जनता सब कुछ तय कर देगी।