पोखरी में सेवा इंटरनेशनल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 मरीजों की जांच
पोखरी, 1 अगस्त (राणा)। सेवा इंटरनेशनल की ओर से शनिवार को विनायकधार, पोखरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर में चिकित्सक डॉ. दिव्या शर्मा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। फार्मासिस्ट जसवंत सिंह ने मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया, जबकि लैब असिस्टेंट रिकी पवार ने आवश्यक जांच में सहयोग प्रदान किया। शिविर के समन्वयक राहुल रावत और आयुष बर्तवाल ने आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सेवा इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। शिविर में लाभान्वित लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण की इस पहल की सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया।
