क्षेत्रीय समाचारपर्यावरण

देवस्थान वन पंचायत में हरेला पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण, संरक्षण का लिया संकल्प ।

देवस्थान वन पंचायत में हरेला पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण, संरक्षण का लिया संकल्प ।
पोखरी, 28 जुलाई (राणा)। हरेला पर्व के अवसर पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के सौजन्य से नगर पंचायत पोखरी अंतर्गत देवस्थान वन पंचायत की वन भूमि पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन दरोगा प्रकाश सिंह कण्डारी के नेतृत्व में वन विभाग के  कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान बाज, पदम, संतरा, आड़ू, खुमानी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।वन पंचायत सरपंच एडवोकेट श्रवण सती ने हरेला महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।पौधारोपण कार्यक्रम में वन आरक्षी हरीश चौहान, देवेंद्र राणा, पूर्व नगर पंचायत सभासद रीना सती, जितेन्द्र सती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!