Front Page

केदारनाथ क्षेत्र के ल्वारा गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

–उत्तराखंड हिमालय ब्यूरो–

गुप्तकाशी, 19 अगस्त। क्षेत्र के प्रमुख गांव ‘ग्राम पंचायत ल्वारा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर अनेक भव्य झांकियां निकाली गई। भगवान कृष्ण संग राधा व नन्द बाबा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

कोरोना काल में सब गतिविधियां थमी हुई थी लेकिन इस बार ग्रामीणों ने पूरी तन्मयता से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मना कर नई इबारत लिख डाली। नागराजा से प्रारंभ होकर देवांगण, अंदरवाड़ी, नमोली, व लमगोंडी होते हुए शोभायात्रा वापस ल्वारा गांव स्थित मां चंडिका मंदिर परिसर में संपन्न हुई। वहां पर समस्त ग्रामीणों ने भगवान कृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। भक्ति, उल्लास और लोक संस्कृति की त्रिवेणी का ग्रामवासियों ने भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हुक्म सिंह फरस्वाण, उप प्रधान शब्बन कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरजीत सिंह भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती मायादेवी, पूर्व प्रधान कैलाशचन्द्र पुरोहित, महेश बगवाड़ी, दरबान सिंह भट्ट, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, देवी प्रसाद शास्त्री, अशोक कुमार बगवाडी, उमेद सिंह राणा, भरतचन्द्र बगवाड़ी, हरीश बगवाड़ी, यशपाल बुटोला, दयाल सिंह राणा, श्रीमती शीला देवी, मोनिका देवी, बुद्धिराम शर्मा, पुरुषोत्तम शुक्ला, कुलदीप, ढोल वादक पुरुषोत्तम व मोहन लाल के साथ ही अनेक गणमान्य व्यक्ति व मातृ शक्ति उपस्थित थी। उमेश सेमवाल अनूम भट्ट, योगेश गुसाईं, कुँवर सिंह गुसाईं, दिनेश भट्ट, विनोद भट्ट, मदमहेश्वर सेमवाल, परमानन्द, चन्द्रसिंह बुटोला, सचिदानन्द, गणेश आदि अनेक लोग इस भव्य आयोजन के साक्षी बने और सभी ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी दी। पांडव नृत्य के आयोजन के बाद यह पहला मौका था, जब इस क्षेत्र और गांव में इतने वृहद स्तर पर आयोजन किया गया, जबकि गांव के ज्यादातर लोग केदारनाथ यात्रा से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!