क्षेत्रीय समाचार

नैनीताल हाईकोर्ट का जज बनने के बाद पहली बार गांव पहुचने पर जस्टिस पुरोहित का भव्य स्वागत

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-

थराली, 22 सितम्बर। इस विकासखंड के देवलग्वाड़ गांव के मूल निवासी एवं नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायाधीश पंकज पुरोहित के न्यायाधीश बनने के बाद पहली बार निजी कार्यक्रम से अपने गांव आने पर थराली के आसपास के नागरिकों के साथ ही देवलग्वाड़ सुनाऊं के ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत पर न्यायाधीश पुरोहित ने नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

शुक्रवार को न्यायाधीश अपनी पत्नी संग देवालग्वाड़ में आयोजित हो रहे पांडव नृत्य (अठवाड़) देव कार्यक्रम में भाग लेने नैनीताल से थराली पहुंचे। थराली पहुंचने पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, भाजपा नेता नरेंद्र भारती, भास्कर पांडे, गंगा सिंह बिष्ट, प्रदीप जोशी आदि ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। जबकि कि थराली तहसील के उपजिलाधिकारी रविंद्र जुवांठा, तहसीलदार प्रदीप नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक मनीष रावत, थराली के थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत, लोनिवि के सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह बसेड़ा आदि ने न्यायाधीश पुरोहित की अगवानी की। इसके बाद वें अपने पैतृक गांव देवलग्वाड़ पहुंचे जहां पर ग्राम प्रधान दलवीर सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह बिष्ट,अठूवाड मेला कमेटी के अध्यक्ष दलवीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने श्री पुरोहित का भव्य स्वागत किया। यहां पर आयोजित हो रहे पांडव नृत्य में शामिल होते हुए न्यायमूर्ति ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों के द्वारा गांव में आयोजित किए जा रहे देवकार्य पर उनकी सराहना करते हुए उन्होंने स्वागत के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!