हिमानी वैष्णव बनी चमोली भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष
—रिपोर्ट- हरेंद्र बिष्ट-थराली/नंदप्रयाग–
थराली विधानसभा के विधायक भूपाल राम टम्टा ने मंगलवार को नंदप्रयाग नगर पंचायत की अध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर उन्हें बधाई देते हुए नंदप्रयाग में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक डॉ वैष्णव के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभवों को आमजनता के साथ ही पार्टी को भी बेहतरीन लाभ मिलेगा।
नंदप्रयाग में आयोजित महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव एवं नंदप्रयाग मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित समारोह के बतौर मुख्य अतिथि थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए उनसे जनहित एवं पार्टी हितों में कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जों भी सार्वजानिक समस्याओं को उनके सामने लाएंगे उन्हें वें वरियता के आधार पर दूर करने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने डॉ वैष्णव सहित नंदप्रयाग मंडल के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे पार्टी लाइन के अनुरूप पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।इस मौके पर नव नियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव ने उन्हें मार्चे की जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर पार्टी हाईकमान के साथ ही थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी एवं जिले के अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि पार्टी जिलें में और अधिक मजबूत हों और मोर्चे के साथ अधिकाधिक महिलाएं जुड़ सके।इस अवसर पर नदप्रयाग के मंडल अध्यक्ष यशवंत सिंह बिष्ट मंडल प्रभारी राकेश मेंदोली,सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र तोपाल , विधायक प्रतिनिधि तोपाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंवर कनेरी,सामाजिक कार्यकर्ता कमला रावत आदि ने विचार व्यक्त किए।