धर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

पुलिस लाईन पौड़ी में विधि विधान एवं हर्षोल्लास से हुआ होलिका दहन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर होली के पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने हेतु की अपील

पौड़ी, 25 मार्च (शिवाली)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सपरिवार पुलिस लाईन पौड़ी में पुलिस कार्मिकों और पुलिस परिजनों के साथ होलिका दहन के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौजूद सभी कार्मिकों एवं पुलिस परिजनों को रंगो के पर्व होली की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने अंदर की नकारात्मकता और बुराईयों को इस अग्नि में समर्पित कर अच्छे विचारों को अपने भीतर रखना चाहिए। उन्होंने पुलिस कार्मिकों को होली पर्व पर पूर्ण मनोयोग से ड्यूटी करने और शांति,सौहार्द से होली खेलने हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी अनुज कुमार, निरीक्षक देवेंद्र कप्रवान, आशुलिपिक अमर सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक अनुराग कुमार सहित समस्त कार्मिक व पुलिस परिजनों द्वारा हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!