ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार पर चट्टान गिरने से पति पत्नी की दर्दनाक मौत
—थराली से हरेंद्र बिष्ट—
ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के पास कार पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर में दब कर पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई हैं। दांपत्य थराली के मेटा गांव निवासी थें।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को देहरादून से अपनी कार नंबर यूके 11-6123 में सवार होकर अपने गांव मेटा आ रहें 45 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र पुष्कर सिंह एवं 40 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी बलवीर सिंह की कार पर अचानक ही ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के पास रविवार अपराह्न करीब 3.30 बजें अचानक पहाड़ी से गिरे एक बड़े बोल्डर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई हैं।
बताया जा रहा हैं कि बोल्डर गिरने के कारण दोनों ही पति-पत्नी कार के अंदर ही दब गए थे।किसी तरह से पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को बहार निकाला। समाचार लिखे जाने तक शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।