गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा अधिक सरल एवम सुगम बनाने के लिए सड़कें चौड़ी करने के साथ ही रेल लाइनें भी बिछेंगी : धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश से गंगोत्री तक रेल मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है इसके साथ ही विकासनगर-बडकोट मोटर मार्ग को चौड़ीकरण किया जाएगा, यमुनोत्री में रोपवे कार्य का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इससे गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा अधिक सरल एवम सुगम हो जाएगी और जिले में यात्रा से जुड़े कारोबार में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून जल्द ही प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।
इस दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, एसडीएम भटवाड़ी चत्तर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा सत्येंद्र सिंह राणा, पूर्व चेयरमैन बडकोट अतोल रावत, महामंत्री भाजपा मुकेश टम्टा, वरिष्ठ भाजपा नेता सूरत राम नोटियाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।