Front Page

न्याय पंचायत ल्वारा में धूमधाम से मना आजादी का अमृत महोत्सव

 

गुप्तकाशी 15 अगस्त,(उहि)। केदारनाथ विकास खंड के प्रमुख गांव ल्वारा में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। न्याय पंचायत क्षेत्र का प्रमुख गांव होने से इस गांव की राष्ट्रीय पर्व को मनाने की वर्षों पुरानी परम्परा रही है। जब मिठाई के नाम पर गुड़ की ढेली दी जाती थी, तब से यह परम्परा अनवरत रूप से जारी है।

इस बार स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ होने के नाते ल्वारा के ग्रामीणों ने ज्यादा जोश के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।
ग्राम प्रधान हुकम सिंह फरस्वान ने पारंपरिक रूप से ध्वजारोहण किया तथा समूचे ग्राम के नर नारी, अबाल वृद्ध ने राष्ट्र गान गाकर तिरंगे के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया। युवाओं ने खास तौर पर राष्ट्र के नव निर्माण में भागीदारी का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, कैलाश पुरोहित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
सोमवार सुबह समूचे ग्रामीण चंडिका चौक में एकत्रित हुए और ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!