क्षेत्रीय समाचार

असम राइफल्स के जवान किशन सिंह की सैनिक सम्मान के साथ हुयी अंत्येष्ठी

गौचर, 6 दिसंबर (गुसाईं)। नारायणबगड़ रंई गांव निवासी हाल निवासी गौचर किसन सिंह की सैनिक सम्मान के साथ शुक्रवार को अंत्येष्टि कर दी गई दी गई।

जानकारी के अनुसार नारायण बगड़ के रंई गांव निवासी किसन सिंह आसाम राइफल के जिला चांगलोंग के खरसंग में कार्यरत बटालियन में कार्यरत थे। वह कुछ सालों से पालिका गौचर के वार्ड नं 5 साकेत नगर में मकान बनाकर रह रहे थे। वह दो हफ्ते पहले छुट्टी लेकर घर आए थे।

बताया जा रहा कि बुधवार को सुबह हार्ड अटैक के चलते उनकी घर पर ही मौत हो गई थी। परिजन उनको गौचर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

शुक्रवार को रूद्रप्रयाग में कार्यरत 6 ग्रेनिडियर के नेतृत्व में उनका अलकनंदा नदी तट पर सैनिक सम्मान के अंतिम विदाई दी गई।उनकी चिता को उनके बडे भाई शोभन सिंह, किसन सिंह व बेटे आयुष बिष्ट ने मुखाग्नि दी। किसन सिंह अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी, 14 वर्षीय बेटा आयुश बिष्ट व 10 वर्षीय दो जुडवा बेटियों को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!