Front Pageराजनीति

मनीष खंडूड़ी विधिवत् भाजपा के हो गये, मगर राहुल की इंशानियत को नहीं भूले

देहरादून,  9 मार्च। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से नि) भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी आज शनिवार को विधिवत्  भाजपा में शामिल हो गये हैं । उन्हे पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर दिलाई। कुछ लोग मनीष को पौड़ी से भाजपा टिकट  का दावेदार भी मान रहे है।

दो दिन पहले सोसियल मीडिया के जरिये कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफे की घोषणा के बाद आज मनीष खंडूड़ी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पंहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर दी। मनीष का पार्टी में स्वागत स्वयं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने किया।

भाजपा में शामिल होने की घोषणा के समय मनीष ने राहुल गांधी को एक अच्छा इंसान बता कर पौड़ी लोक सभा सीट से अपनी दावेदारी कच्ची कर दी। क्योंकि कांग्रेस छोड़ कर भाजपा शामिल होने वाले अक्सर नयी पार्टी के प्रति बफादारी साबित करने के लिए गांधी नेहरू परिवार को गरियाना आवश्यक शर्त मानते हैँ। कुछ लोगों  का मानना है कि  पौड़ी से टिकट  की गारंटी मिलने पर हि वह  कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए होंगे। पार्टी के अंदर ही  कुछ लोग मनीष को भाजपा में  अपने पिता की राजनीतिक विरासत का उत्तराधिकारी मानते हैं ।

मनीष खंडूडी 2919 में कांग्रेस के टिकट  पर पौड़ी गढ़वाल से लोक सभा का चुनाव लड़ चुके हैं । उन्हे राहुल गांधी की युवा टीम का सदस्य भी माना जाता था। पिछली बार राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह निरंतर यात्रा में शामिल रहे।

मनीष की बहन ऋतु खंडूड़ी भाजपा में हैं  तथा वर्तमान में विधानसभाध्यक्ष हैं । उनके पिता के ममेरे भाई विजय बहुगुणा और उनके पुत्र सौरभ भी भाजपा में ही हैं ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!