देवाल से लापता महिला को पुलिस ने राजस्थान से किया बरामद
-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 5 दिसंबर। थराली थाना पुलिस ने विकासखंड देवाल की लापता महिला को राजस्थान से बरामद करने में सफलता हासिल कर ली है।
थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि 28 नवंबर को देवाल ब्लाक के एक गांव के व्यक्ति ने थाना थराली में तहरीर दी कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी 25 नवंबर को अपने घर से देवाल बैंक में पैसे निकालने निकली थी और 27 नवंबर को घर वापस नही लौटी।जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया। उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार गुमशुदा की तलाश शुरू की। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस का सहारा लेते हुए विस्तृत जांच की, ताकि गुमशुदा महिला का पता लगाया जा सके।
पुलिस को महिला की मोबाइल लोकेशन राजस्थान जिस पर पुलिस टीम को राजस्थान भेजा गया 3 दिसंबर को पुलिस टीम ने महिला को राजस्थान के जयपुर से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा महिला से पूछताछ के बाद उनकी स्थिति की पूरी जानकारी जुटाई गई। इसके पश्चात, उसे उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया हैं।
इस पुलिस टीम में पुलिस उपनिरीक्षक भगवान सिंह,कांस्टेबल आनंद सिंह महिला कांस्टेबल साहिन आरा, एसओजी कांस्टेबल अंकित पोखरियाल सामिल थे।