क्षेत्रीय समाचार

अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन गए हैं मोदी : श्रीनिवास पोस्ती

 

गुप्तकाशी, 16 अप्रैल (शास्त्री)।वरिष्ठ भाजपा नेता और केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने नरेंद्र मोदी को देश की प्रगति का ग्रोथ इंजन बताते हुए उन्हें तीसरी बार राष्ट्र का नेतृत्व सौंपने के लिए मतदाताओं से आह्वान किया है।

श्री पोस्ती ने आज जारी वक्तव्य में कहा कि भारत इस समय विकास के चरम को छूने जा रहा है और देश विदेश सर्वत्र मोदी द्वारा कराए गए विकास की चर्चा हो रही है। उन्होंने अभी हाल में अपनी दिल्ली यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरे मार्ग में उन्हें देश में हो रहे विकास की सुखानुभूति हुई बल्कि आम लोगों द्वारा जो मत व्यक्त किया गया, उससे विश्वास हो गया है कि जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का नेतृत्व सौंपने का निश्चय कर चुकी है। उन्होंने कहा कि दो दशक पहले दिल्ली से केदार घाटी तक पहुंचने में डेढ़ दिन लग जाता था, किंतु आज बेहतर हाईवे के चलते आठ से दस घंटे में यह सफर तय हो रहा है। इससे राष्ट्र में चल रहे विकास का मूल्यांकन किया जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि श्री मोदी द्वारा किए गए केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के बाद क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का नया अध्याय शुरू हुआ है। पूरे यात्रा मार्ग पर लोगों को हजारों की संख्या में रोजगार के अवसर मिले हैं, इस कारण खासकर केदार घाटी में पलायन न सिर्फ रुका है बल्कि हताशा में जिन लोगों ने पलायन किया था, वे यहां अपना कारोबार स्थापित करने के लिए लौट आए हैं और पूरे क्षेत्र की समृद्धि का नया इतिहास लिखने में भागीदारी दे रहे हैं। यह सब नरेंद्र मोदी के पुरुषार्थ से ही संभव हुआ है वरना वर्ष 2013 की केदारनाथ त्रासदी के बाद तो यहां के लोग हताश और निराश हो गए थे। मोदी के प्रयास से ही केदार घाटी पुनः जीवंत होकर देश विदेश के लाखों धर्मावलंबियों को आतिथ्य प्रदान कर एक नई इबारत लिखने में सफल हुई है।

श्री पोस्ती ने कहा कि देश में शांति, सुरक्षा, स्थिरता, प्रगति को मोदी ने जो अध्याय रचा है, उसे देशवासी भुला नहीं सकते। काशी हो अयोध्या हो या केदार बदरी, हर जगह प्रगति को देखा जा सकता है। इसलिए उत्तराखंड के लोगों को भी राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में आहुति देते हुए सभी पांचों सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि जिस तरह से पूरे देश में माहौल है, उसे देखते हुए दावे से कहा जा सकता है कि भाजपा का चार सौ पार का नारा निश्चित रूप से फलीभूत होगा। (शास्त्री)।वरिष्ठ भाजपा नेता और केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने नरेंद्र मोदी को देश की प्रगति का ग्रोथ इंजन बताते हुए उन्हें तीसरी बार राष्ट्र का नेतृत्व सौंपने के लिए मतदाताओं से आह्वान किया है।

श्री पोस्ती ने आज जारी वक्तव्य में कहा कि भारत इस समय विकास के चरम को छूने जा रहा है और देश विदेश सर्वत्र मोदी द्वारा कराए गए विकास की चर्चा हो रही है। उन्होंने अभी हाल में अपनी दिल्ली यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरे मार्ग में उन्हें देश में हो रहे विकास की सुखानुभूति हुई बल्कि आम लोगों द्वारा जो मत व्यक्त किया गया, उससे विश्वास हो गया है कि जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का नेतृत्व सौंपने का निश्चय कर चुकी है। उन्होंने कहा कि दो दशक पहले दिल्ली से केदार घाटी तक पहुंचने में डेढ़ दिन लग जाता था, किंतु आज बेहतर हाईवे के चलते आठ से दस घंटे में यह सफर तय हो रहा है। इससे राष्ट्र में चल रहे विकास का मूल्यांकन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि श्री मोदी द्वारा किए गए केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के बाद क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का नया अध्याय शुरू हुआ है। पूरे यात्रा मार्ग पर लोगों को हजारों की संख्या में रोजगार के अवसर मिले हैं, इस कारण खासकर केदार घाटी में पलायन न सिर्फ रुका है बल्कि हताशा में जिन लोगों ने पलायन किया था, वे यहां अपना कारोबार स्थापित करने के लिए लौट आए हैं और पूरे क्षेत्र की समृद्धि का नया इतिहास लिखने में भागीदारी दे रहे हैं। यह सब नरेंद्र मोदी के पुरुषार्थ से ही संभव हुआ है वरना वर्ष 2013 की केदारनाथ त्रासदी के बाद तो यहां के लोग हताश और निराश हो गए थे। मोदी के प्रयास से ही केदार घाटी पुनः जीवंत होकर देश विदेश के लाखों धर्मावलंबियों को आतिथ्य प्रदान कर एक नई इबारत लिखने में सफल हुई है।

श्री पोस्ती ने कहा कि देश में शांति, सुरक्षा, स्थिरता, प्रगति को मोदी ने जो अध्याय रचा है, उसे देशवासी भुला नहीं सकते। काशी हो अयोध्या हो या केदार बदरी, हर जगह प्रगति को देखा जा सकता है। इसलिए उत्तराखंड के लोगों को भी राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में आहुति देते हुए सभी पांचों सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि जिस तरह से पूरे देश में माहौल है, उसे देखते हुए दावे से कहा जा सकता है कि भाजपा का चार सौ पार का नारा निश्चित रूप से फलीभूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!