मुकेश नेगी को बनाया गया जिला कांग्रेस कमेटी चमोली का कार्यकारी अध्यक्ष : कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
सिदोली /चमोली से ललिता प्रसाद लखेड़ा की रिपोर्ट
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मुकेश नेगी को जिला कांग्रेस कमेटी चमोली का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुकेश नेगी को जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश व केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि हंसमुख, मिलनसार स्वभाव के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता को मिली जिम्मेदारी से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।
हाई कमान का आभार व्यक्त करने वालों में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील पंवार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, एसी मोर्चा के एम,राज, सैनिक संगठन के प्रताप सिंह खत्री, उमराव सिंह नेगी, रघुनाथ बिष्ट, शैक्षिक संगठन के महावीर नेगी, पूर्व पीसीसी सदस्य बिजय प्रसाद डिमरी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार, सेवा दल यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।