राजनीति

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी का पिंडर घाटी में जबरदस्त स्वागत

थराली/देवाल से हरेंद्र बिष्ट —

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पिंडर घाटी के भ्रमण पर पहुंचने पर भाजपाईयों ने जगह-जगह पर उनका भव्य स्वागत किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने पार्टी को जिले में और अधिक मजबूती देने के लिए आम कार्यकर्ता की राय को भी महत्व देने का आश्वासन दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रमेश मैखुरी पिंडर घाटी के भ्रमण पर पहुंचे।

इस दौरान उनका नारायणबगड़,मीगगदेरा,हरमनी,कुलसारी, थराली, देवाल आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं के साथ भव्य रुप से स्वागत किया। थराली में स्वागत के बाद पार्टी के कार्यालय में आयोजित एक बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनका पूरा ध्यान चमोली जिले में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का रहेगा।कहा कि वे हमेशा पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता को तवज्जो देते आए हैं और आगे भी देते रहेंगे। उन्होंने पार्टीजनों से आम जनता के दुःख,सुख में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि इससे लोगों में पार्टी के प्रति और अधिक विश्वास बढ़ेगा।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा जनहित में चलाएं जा रहें कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की भी कार्यकर्ताओं से अपील की।यहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, थराली प्रमुख कविता नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती,सभासद कृष्णपाल गुसाईं,प्रकाश चंदोला, अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र भारती, जिलाध्यक्ष गणेश शाह, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, राकेश भारद्वाज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत,नंदू बहुगुणा, भावना रावत,नरेंद्र राणा,मोहन सिंह सोलवासी,गंगा सिंह बिष्ट, कुंदन परिहार, सांसद प्रतिनिधि हरीश जोशी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इसके बाद देवाल में भी भव्य स्वागत के बाद ब्लाक सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने देवाल ब्लाक में भी पार्टी को पहले से और अधिक मजबूत बनाने के लिए क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयासरत रहने का आश्वासन देते हुए कहा कि पार्टीजनों को भी इसके लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

यहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शीतल गड़िया, महामंत्री उमेश मिश्रा, देवाल प्रमुख दर्शन दानू, पूर्व प्रमुख नंदा देवी, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बिष्ट, क्षेपंस प्रमोद मिश्रा,सुरेंद्र सिंह बिष्ट, केडी मिश्रा, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, गणेश मिश्रा,महिला मोर्चा की नंदी कुनियाल, युवराज बसेड़ा, गणेश जोशी, रूपसिंह कुंवर आदि ने स्वागत किया मंच संचालन महामंत्री उमेश मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!