पर्यावरण

हरेला पर्व पर नारायणबगड़ के केवर गांव मे किया गया पौधरोपण

–रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट —
थराली, 17 जुलाई। हरेला के पावन पर्व पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा विकासखंड नारायणबगड़ के केवर गांव में पौधरोपण करते हुए आम जनमानस से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

विधायक ने केवर गांव में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के साथ पौधरोपण करते हुए क्षेत्र वासियों को पौराणिक हरेला त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड का जनमानस सदियों से सीधे तौर पर प्रकृति से जुड़ा हुआ हैं।यही कारण है कि जहां यहां पर हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जाता हैं वही घी संग्रंत, दीपावली के पहले दिन बेलों की पूजा भी इसी राज्य में होती हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए चिंतित हैं। किंतु उत्तराखंड में प्राकृतिक सौंदर्य इस कदर विद्यमान हैं कि देश,विदेश के लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते नही थकते हैं।

उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य को कायम रखने के साथ ही इसे और अधिक बढ़ाने के लिए सामुहिक प्रयास करने पर बल दिया।इस मौके पर नारायणबगड़ के ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत , महामन्त्री मंजीत कठैत,प्रेम सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता डॉ हरपाल सिंह नेगी,जया नंद सती,बद्रीनाथ वन प्रभाग के पश्चिमी पिंडर रेंज नारायणबगड़ के उप वन क्षेत्राधिकारी भरत सिंह नेगी,वन दरोगा बलवंत सिंह खत्री ,मोहन प्रसाद सती,मोहन सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!