हरेला पर्व पर लोक संस्कृति और हरियाली का दिखा मनोरम संगम

Spread the love

–थराली से हरेंद्र बिष्ट-

वृक्षों के संरक्षण एवं उसके विकास से ही पर्यावरण संरक्षण को बल मिल सकता हैं। इसके लिए सभी को एक जुटता के साथ प्रयास करना चाहिए, यह बात थराली के धारी तोक मेंं हरेला पर्व पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने करते हुए कही।

 

वन पंचायत धारी में अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग थराली रेंज एवं मध्य पिंडर रेंज थराली के द्वारा संयुक्त रूप से हरेला के तहत आयोजित सांस्कृतिक एवं हरियाली का संगम कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया।

 

इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य के धनी उत्तराखंड के सौंदर्य को और अधिक बढ़ाने के लिए पौधारोपण को बढ़ावा देने का प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तमाम प्राकृतिक आपदाओं से बचने का भी एक मात्र उपाय पेड़ों का संरक्षण एवं पौधारोपण ही उन्होंने आम लोगों से अधिकाधिक पौधारोपण करने पर बल दिया।

 

इस मौके पर धारी तोक की रिक्त भूमि पर विधायक के साथ ही थराली की ब्लाक प्रमुख कविता नेगी, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी,जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी,थराली नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी अलकनंदा भूमि संरक्षण के वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी रमाकांत तिवारी, थराली के रेंजर रविंद्र निराला, नारायणबगड़ के मनोज देवराड़ी,मध्य पिंडर थराली के हरीश थपलियाल,डिप्टी रेंजर माखन लाल, राजेंद्र बिष्ट, खीमानंद खंडूड़ी, उपजिलाधिकारी रविंद्र जुवाठ़ा,देवराड़ा सरपंच विरेंद्र रावत,प्रधान संघ अध्यक्ष जगमोहन रावत,पार्षद कृष्णपाल गुसाईं सहित सैकड़ों लोगों ने मंत्रोच्चारण एवं महिलाओं के द्वारा मांगल गीतों के गायन के बीच पौधारोपण किया।

इस अवसर पर जल शक्ति अभियान के तहत कैच दा रेन की शपथ ली। मौके पर राइका लोल्टी, महिला मंगल दल देवराड़ा,लोल्टी आदि ने लोक गीत,झोड़ा एवं चाचरी प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!