राजनीति

मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपाईयों ने गौचर में भी मनाया जश्न

–गौचर से दिगपाल गुसैन–
आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के भारत के 15 वें राष्ट्रपति चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी गौचर रानीगढ़ मंडल द्वारा मुख्य बाजार में गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर खुशी कख इजहार किया गया।

मण्डल अध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में देश की 15वीं और पहली आदिवासी जनजाति की महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के महामहिम राष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर ढोल नगाड़ो के साथ विजय जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री शनरेन्द्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद व आभार व्यक्त कर मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गौचर शहर में विशाल विजय जुलूस निकाला और आतिशबाजी की। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाइयां देते हुए मिठाई खिलाकर मुहँ मीठा करवाया।मण्डल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट ने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए ऐतिहासिक जीत है। और ऐसा देश में पहली बार हुआ है कि कोई बहुत ही गरीब परिवार की बेटी जिन्होंने अपना जीवन गरीबी में जिया हो और आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंच गई हों।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में हर किसी समाज का ध्यान दिया जा रहा है और सरकार अपने नारे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज की आदिवासी महिला पहली बार देश की राष्ट्रपति बनी हैं और मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने एक सामान्य परिवार की महिला को देश का सर्वोच्च नागरिक बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश का राष्ट्रपति चुनने का अवसर सिर्फ तीन बार मिला है और तीनों बार में भाजपा सरकार ने इतिहास बनाया है। पहले देश के महान वैज्ञानिक मुस्लिम समुदाय से डॉ एपीजे अब्दुल कलाम,दूसरे दलित समाज से श्री रामनाथ कोविंद तथा अब आदिवासी जनजाति समुदाय से श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया है।ऐसा सिर्फ भाजपा में ही सम्भव है कि कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर नियुक्त किया जा सकता है। इस अवसर पर मण्डल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र नयाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, मण्डल महामंत्री सुनील पुजारी, दिनेश डिमरी, पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, सभासद अनिल नेगी, सुरेंद्र लाल, मुकेश नेगी, देवेन्द्र नेगी, प्रकाश शैली, श्रीमती अंजनी नेगी, ममता आर्य, दिनेश बिष्ट, कैलाश केडियाल, जगदीश जोशी, सुरेश कुमार, राजेंद्र लाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पवित्रा बिष्ट, महामंत्री कृष्णा रावत, जयन्ती तोमर, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश चौधरी, महामंत्री चैतन्य बिष्ट, भगवती प्रसाद खण्डूड़ी, सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद साहनी, रोशन कुमार, कमल कोहली, देवेन्द्र कुमार, सुनील शैली, पंकज देहली, मनीष चौहान, कुँवर सिंह बिष्ट, कमल सिंह भंडारी, इंद्र मोहन, सचिन बिष्ट व अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!