प्रो. खेमकरण सोमन को श्री रवि प्रभाकर स्मृति सम्मान
-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 17 सितम्बर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, तलवाड़ी के हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं युवा कवि-लेखक डॉ. खेमकरण सोमन को इस वर्ष के ‘श्री रवि प्रभाकर स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। लघुकथा विधा में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार और क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों ने खुशी जताई है।
सरल काव्यांजलि संस्था, उज्जैन, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. संजय नागर के अनुसार राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण ‘सरल’ की स्मृति में संस्था द्वारा वर्ष 2021 से प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के अवसर पर लघुकथा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को ‘श्री रवि प्रभाकर स्मृति डिजिटल सम्मान’ प्रदान किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मान मूल रूप से रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर निवासी डॉ. खेमकरण सोमन को दिया गया। इससे पूर्व मृणाल आशुतोष, कल्पना भट्ट, वीरेंद्र वीर मेहता, सिद्धेश्वर और राजेंद्र पुरोहित सहित कई लघुकथा लेखकों को यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है।
स्व. सीता देवी एवं स्व. बुलकी साहनी के पुत्र डॉ. सोमन लंबे समय से कविता, कहानी, लघुकथा, समीक्षा और आलोचना के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी रचनाएं देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं, ब्लॉग, वेबसाइट और ई-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। उनकी रचनाओं का दूरदर्शन और आकाशवाणी से भी प्रसारण हुआ है।
डॉ. सोमन ने डॉ. सावित्री मठपाल के निर्देशन में सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर से हिंदी में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, गदरपुर से बीएड करने के साथ टीईटी, यूजीसी-सेट और यूजीसी नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण किया। बाद में डॉ. सावित्री मठपाल के निर्देशन में हिंदी की लघुकथा विधा पर शोध कर पीएचडी की उपाधि हासिल की। उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी से समाजशास्त्र में भी स्नातकोत्तर किया है।
डॉ. सोमन की इस साहित्यिक उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सेराज मोहम्मद, डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ. तनु मित्तल, डॉ. प्रतिभा आर्य, डॉ. नीतू पांडे, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. विनय कुमार, डॉ. मीना, रतन सिंह किरमोलिया, डॉ. प्रीतम अपछयाण, डॉ. सुधा राना, रजनी नेगी, सूरजमणि कुनियाल, डॉ. सूरज कुमार, डॉ. ललित जोशी, डॉ. सुनील कुमार, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. प्रियंका यादव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह फर्त्याल, थान सिंह, महिपाल रावत, हुकम सिंह रावत, मनोज देवराड़ी, धीरेंद्र नेगी, डॉ. जमशेद अंसारी, नीतीश कुमार और दीपा रावत ने बधाई दी।
अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष विवेक रावत, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष राजेश चौहान, उपमंत्री कंचन रावत, एडवोकेट यशपाल फरस्वाण, अनुज कुमार, पूर्व पीटीए अध्यक्ष गोपाल सिंह फरस्वाण, ग्राम प्रधान दीपा फरस्वाण, विक्रम फरस्वाण, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रेरणा सती, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुभाष कुमार, कल्पना कुनियाल, दीक्षा, रेनुका, दर्शन, मीनाक्षी, राहुल, ममता, प्रदीप कुमार, तनुजा जोशी और गुड्डू सिंह सहित अन्य लोगों ने भी डॉ. सोमन को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
