क्षेत्रीय समाचार

गढ़वाल की 52 गढ़ियों में सुमार बधाणगढ़ी में नवमी की विशेष पूजा हुयी

रिपोर्ट- हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 30 मार्च।गढ़वाल के 52 गढ़ियों में सुमार बधाणगढ़ी में में स्थिति नंदा भगवती, दक्षिण कालिंका सहित अन्य देवी-देवताओं के मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान नवमी की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

गढ़वाल एवं कुमाऊं की मध्यस्थली पर आवादी क्षेत्र से करीब दो किमी की ऊंचाई पर स्थित बधागढ़ी में यूं तों पूरे साल ही देवी भक्तों का तांता लगा रहता है। परंतु चैत्र नवरात्र के दौरान यहां पर आने वाले देवी भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हो जाता हैं। नवरात्र के दौरान ही अष्टमी के पर्व पर यहां प्रति वर्ष एक स्वस्फूत मेले का आयोजन होता आया हैं।इस बार भी अष्टमी के पर्व पर बुधवार को मेला आयोजित हुआ जो कि नवमी तक चला इस दौरान कुमाऊं की कत्यूर घाटी एवं गढ़वाल की पिंडर घाटी के साथ ही अन्य क्षेत्रों के सैकड़ों देवी भक्त यहां पहुंचे। जहां पर उन्होंने देवी नंद भगवती,काली, शिवजी, सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा,अर्चना कर मनौतियां मांगी।जिन देवी भक्तों की देवी के आशीर्वाद से मनौ कामनाएं पूर्ण हों गई उन्होंने बधागढ़ी में विशेष पूजा,अर्चना की। इस दौरान देवी भक्तों की पूजा अर्चना में बधाणगढ़ी मंदिर समिति के संरक्षक त्रिलोक सिंह बुटोला रावत, अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र बुटोला, महासचिव विजेंद्र सिंह बुटोला, सचिव राजेंद्र सिंह बुटोला, कोषाध्यक्ष खुशाल सिंह बुटोला, सक्रिय सदस्य दर्शन बुटोला, विनोद बुटोला, संतोष बुटोला, नरेन्द्र बुटोला आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। नवमी के पर्व पर आज विशेष पूजा अर्चना की गई। पिछले नौ दिनों से बधाणगढ़ी मंदिर के पुजारी कांति प्रसाद गौड़ एवन उमेश गौड़ ने देवी भक्तों की पूजा-अर्चना सम्पंन करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!