Front Page

वर्षों बाद बहुप्रतीक्षित ओड़र झूला पुल के निर्माण की स्वीकृति मिली

 

–रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट–
थराली, 29 मई। लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार 10 वर्षों के बाद बहुप्रतीक्षित ओड़र झूला पुल के निर्माण की स्वीकृति मिल ही गई। जिस पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


दरअसल 2013 की आपदा में देवाल ब्लाक के ओडर गांव को जाने वाला जिला पंचायत चमोली के द्वारा पिंडर नदी के ऊपर निर्मित झूला पुल बह गया था। जिससे ओडर गांव के ग्रामीणों को आनेजाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।जिस पर ग्रामीणों की मांग पर सरकार के द्वारा 2014 में लोनिवि थराली के द्वारा यहां पर इलैक्ट्रिक ट्राली स्थापित की गई। स्थापित ट्राली का संचालन केवल बरसा काल में ही होता रहा हैं। जबकि अन्य महिनों में—- लकड़ियों से बने पुल से ही ग्रामीणों का आना-जाना होता हैं।इस दौरान ग्रामीण लगातार बहे पुल के स्थान पर झूला पुल बनाने की पिछले 10 वर्षों से मांग करते आ रहे थे।अब जा कर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल पाई हैं।
————
पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने एवं निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने प्रशंता जाहिर करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ओडर जाने के लिए विश्व बैंक से 125 मीटर स्पान के पुल निर्माण के लिए 7 करोड़ 62 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ओडर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह गड़िया,नंदन सिंह मेहरा, महावीर गड़िया,राम सिंह गड़िया,मोहन पयार,दर्वान सिंह,विक्की गड़िया,दर्वान सिंह मेहरा,खीम नंद नौटियाल, संतोष, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज बसेड़ा आदि के थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार व्यक्त करते हुए विधायक से शीघ्र पुल निर्माण का कार्य शुरू करवाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!